मोंडेलेज़ इंडिया लाया फिंगर बार के रूप में कैडबरी डेरी मिल्क क्रिसपैलो
मोंडेलेज़ इंडिया लाया फिंगर बार के रूप में कैडबरी डेरी मिल्क क्रिसपैलो

70 साल तक कैडबरी डेरी मिल्क को भारत का सबसे पसंदीदा चॉकलेट ब्रांड बनाये रखने के बाद मोंडेलेज़ इंडिया ने अब ‘कैडबरी डेरी मिल्क क्रिसपैलो’ लांच की है।  क्रिस्पी-ईट फिंगर तर्ज़ पर बना यह उत्पाद 'मेड इन इंडिया' है।    

मोंडेलेज़ इंडिया  के मार्केटिंग (चॉकलेट) के निदेशक अनिल विश्वनाथन ने बताया, "आय बढ़ने, वैश्विक संस्कृतियों से रूबरू होने और मॉस मीडिया की बढ़ती पहुंच ने आज भारतीय उपभोक्ता को वैश्विक फूड अनुभवों के बारे में काफी जागरूक  किया है। विशेष रूप से कहूं, तो हमारे एक विशिष्ट उपभोक्ताओं के दल जेन-ज़ेड के साथ हाल ही में हुए काम में हमने अलग-अलग बनावटों और मिश्रित अनुभवों की इच्छाओं को महसूस किया।  यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पहलु है, क्योंकि हमने हमारे उत्पादों के साथ कुछ नया करने का सोचा।

उन्होंने आगे बताया, " चाहे वो तकनीकी घटक हों या भिन्न प्रारूप, पिछले कुछ समय में हमने उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को समझकर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया है। फिर चाहे वो डेरी मिल्क सिल्क ओरियो हो या 5स्टार 3डी या फ्यूज़। क्रिसपैलो भी उसी यात्रा का पड़ाव है। यह हमेशा से पसंदीदा रही डेरी मिल्क के स्वाद के साथ क्रिस्पी क्रीमी प्रारूप का एक तुरंत साझा किया जा सकने वाला  उत्पाद है। इसका ‘काटो और बांटो’ वाला प्रारूप हमारी एकजुटता और ‘सबके साथ है खुशी’ वाली सोच से मेल खाता है। 

30 रूपये की कीमत वाली कैडबरी डेरी मिल्क क्रिसपैलो पर कैडबरी डेरी मिल्क, क्रंची वीट क्रिसपीज़ और स्मूथ चॉकलेट क्रीम की परत लगी हुई है।  

इस नए उत्पाद के लांच को 360 डिग्री कम्युनिकेशन कैंपेन सपोर्ट करेगा, जिसमें ब्रांड के मूल उपभोक्ताओं को साधने हेतु टीवीसी और आउटडोर तथा डिजिटल  कैंपेन का सहारा भी लिया जाएगा।

 
Stay on top – Get the daily news from Indian Retailer in your inbox
Also Worth Reading